YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

भेदभाव की राजनीति से होता है दुख: ममता बनर्जी

भेदभाव की राजनीति से होता है दुख: ममता बनर्जी

भेदभाव की राजनीति से होता है दुख: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भारत के ताने-बाने में भेदभाव की राजनीति जोड़े जाते देख उनको बहुत दुख होता है। उन्होंने लोगों से समाज से जाति, पंथ और धर्म के आधार पर सभी प्रकार के विभाजन को उखाड़ने का आग्रह किया। उनका यह बयान उस दिन आया है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में एक सीएए के समर्थन में एक रैली की। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी भाजपा पर लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का आरोप लगाती रही हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‎कि आज शून्य भेदभाव दिवस पर, मुझे भारत के ताने-बाने में भेदभाव जोड़े जाने की राजनीति होते देख बहुत दुख होता है। आइए हम अपने समाज से जाति, पंथ और धर्म के आधार पर विभाजन के सभी रूपों को उखाड़ने की प्रतिज्ञा लें।

Related Posts