YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

शाह की रैली में लगा देश के गद्दारों को गोली मारो...नारा, 3 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

 शाह की रैली में लगा देश के गद्दारों को गोली मारो...नारा, 3 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

शाह की रैली में लगा देश के गद्दारों को गोली मारो...नारा, 3 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
 पश्चिम बंगाल की पुलिस ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन सबने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली के रास्ते में देश के गद्दारों को गोली मारो...के नारे लगाए थे। यह घटना कोलकता की एसप्लानेड इलाके की है। शहीद मीनार मैदान में रविवार को अमित शाह की रैली का आयोजन किया गया था। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार तिवारी, ध्रुबा बासु और पंकज प्रसाद पर आईपीसी की धारा 505, 506 और 153ए लगाई गई है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप ने पार्टी का झंडा लहराते हुए ‘गोली मारो...’’ नारेबाजी की। शहीद मीनार मैदान में जाते हुए कार्यकर्ताओं के समूह में शामिल सदस्यों ने पार्टी का झंडा हाथ ले रखा था और उनको यह नारा लगाते हुए सुना गया।

Related Posts