YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

कोरोना से महाराष्ट्र में बढ़ी दहशत, पीड़ितों की संख्या हुई 45, मुंबई हुई सूनी

कोरोना से महाराष्ट्र में बढ़ी दहशत, पीड़ितों की संख्या हुई 45, मुंबई हुई सूनी

कोरोना से महाराष्ट्र में बढ़ी दहशत, पीड़ितों की संख्या हुई 45, मुंबई हुई सूनी
चीन से फैले कोरोना वायरस ने भारत में भी दहशत फैला दी है यहां पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 171 हो गई है, तो वहीं इसके सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। बुधवार को 4 नए मरीजों के साथ महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 45 हो गई है। इनमें भी पुणे और मुंबई में स्थिति काफी संवेदनशील है। मुंबई में मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी हो गई। महाराष्ट्र सरकार और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। बैठकों का दौर जारी है और हर स्तर से कोरोना को फैलने से रोकने के इंतजाम किया जा रहा है। 26 हजार लोगों को क्वरेंटीन में रखा जाएगा मुंबई नगर निकाय ने गुरुवार से 31 मार्च तक खाड़ी देशों जैसे संयुक्त अरब अमीरत, कुवैत, कतर और ओमान से आने वाले करीब 26 हजार भारतीयों के लिए क्वरेंटीन की व्यवस्था कर ली है। इन भारतीयों को 14 दिन के लिए क्वरेंटीन किया जाएगा। बीएमसी के अनुसार, 31 मार्च तक 26 हजार लोगों के इन देशों से मुंबई लौटने का अनुमान है। इन सभी यात्रियों की जानकारी सेंटर से प्राप्त कर ली गई है। इन देशों से हर रोज 23 फ्लाइट्स मुंबई आ रही हैं। पिछले दिनों मुंबई में जिस बुजुर्ग की मौत हुई वह भी दुबई से ही लौटे थे।
कोरोना के चलते मुंबई के कई हर वक्त गुलजार रहने वाले इलाकों में अब गिनती के लोग ही नजर आ रहे हैं। क्रॉफर्ड मार्केट, दादर फूल मार्केट, शिवाजी पार्क और चर्चगेट स्टेशन से हॉकर्स भी गायब हो गए हैं। वहीं लोकल ट्रेन और मेट्रो स्टेशनों पर भी ऑफिस टाइम को छोड़कर भीड़ कम ही नजर आ रही है। कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई फैसले किए हैं। इसमें दफ्तरों में सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी 50 प्रतिशत किए जाने से लेकर दुकानों के समय में बदलाव किया गया है। इस बारे में लोकल कॉर्पोरेशनों को समय तय करने का अधिकार दिया गया है। बीएमसी ने देर रात सर्कुलर जारी करके दुकानों को एक दिन खुला और एक दिन बंद रखने का आदेश दिया है।
अब वॉर्ड ऑफिसर तय करेंगे कि किस रोड पर दुकानें किस दिन खुलेंगी। इससे आधी मुंबई बंद हो जाएगी। इसके अलावा, बेस्ट, एसटी और प्राइवेट बसों को 50 प्रतिशत क्षमता तक ही यात्रियों को टिकट देने का का सुझाव दिया गया है। फिलहाल इसे ऑड-ईवन फॉम्युले की तर्ज पर इसे लागू करने की अपील की गई है। ऐसा न होने पर इसे लेकर कड़े फैसले किए जा सकते हैं। सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की छुट्टी करने का निर्देश दिया है। वहां भी ऑड-ईवन फॉर्म्युला लागू करने के लिए कहा है। जो कर्मचारी एक दिन आएगा, वह दूसरे दिन नहीं आएगा। मुंबई में दुकानें खोलने और बंद होने का समय तय करने का अधिकार बीएमसी को दिया गया है। सरकार ने दुकानदारों से अपील की है कि वे दुकानें के खोलने और बंद करने का समय खुद ही तय करें, ताकि भीड़ से बचा जा सके। इसके लिए यह उदाहरण दिया गया है कि अगर कोई दुकानदार सुबह के वक्त दुकान खोलता है, तो शाम के वक्त बंद रखे। इस बारे में फैसला उसे खुद करना है। दुकानदार एक दिन दुकान खोलकर दूसरे दिन बंद भी रख सकता है। मेडिकल स्टोर, दूध, खाद्य पदार्थ, सब्जी, किराना की दुकानों पर यह नियम लागू नहीं होगा। कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए बीएमसी ने साफ-सफाई पर जोर लगा दिया है। मुंबई में सार्वजानिक स्थानों पर थूकने वालों से बीएमसी ने 1,000 रुपये जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया है। इसके लिए मार्शलों को खास तौर सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।

Related Posts