YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 फ्लोर टेस्ट के बाद तय होगी अगली रणनीति:तोमर

 फ्लोर टेस्ट के बाद तय होगी अगली रणनीति:तोमर

 फ्लोर टेस्ट के बाद तय होगी अगली रणनीति:तोमर
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आज फ्लोर टेस्ट होने के बाद आगे के निर्णय के बारे में विचार किया जावेगा। भाजपा विचार आधारित पार्टी है इसमें घमासान जैसा कुछ भी नहीं होगा । कार्यकर्ताओं में नाराजगी नहीं है। पार्टी जो काम देती है उसे जिम्मेवारी से पूरा करता हूं इसके लिए अतिरिक्त और कुछ भी नहीं सोचा जाना चाहिए।
भाजपा हमेशा ही हल्की राजनीति के खिलाफ रही है और आज भी है। जहां तक मध्य प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम का सवाल है उसमें कांग्रेस की आंतरिक प्रतिस्पर्धा ही मुख्य कारक है। कांग्रेस के 22 विधायकों का इस्तीफा यह कांग्रेस की समस्या है वे ही इसके लिए जिम्मेवार हैं। भाजपा मध्य प्रदेश का प्रमुख विपक्षी दल के नाते स्थिति पर नजर अपनी भूमिका का निर्वहन करना भाजपा की जिम्मेवारी है। समय आने पर उसे निभाया जाएगा भाजपा अन्य दलों से अलग थी है और आगे भी रहेगी। भाजपा कार्यकर्ता और विचार आधारित पार्टी है इससे अलग रहकर नहीं रहा जा सकता है। कांग्रेस की सरकार कांग्रेस के कारण ही अल्पमत में हैं उन्हें किसी दूसरे के सिर पर आरोप नहीं मढऩा चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संविधान की रक्षा हुई है फैसले का स्वागत है।

Related Posts