YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 जीवन जरूरी चीज-वस्तुओं की खरीदी की मची होड़, मॉल-दुकानों में लंबी कतारें

 जीवन जरूरी चीज-वस्तुओं की खरीदी की मची होड़, मॉल-दुकानों में लंबी कतारें

 जीवन जरूरी चीज-वस्तुओं की खरीदी की मची होड़, मॉल-दुकानों में लंबी कतारें
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के आह्वान के बाद लोगों में ऐसी दहशत फैल गई है, जैसे कोई बहुत बड़ा संकट आने वाला हो| शायद कुछ लोगों ने पीएम मोदी के आह्वान का मतलब और समझ लिया है और जीवन जरूरी चीज वस्तुओं की खरीदी कर रहे हैं| पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है| सरकार की ओर से जीवन जरूरी चीज-वस्तुओं की कोई कमी नहीं होने और इसे संग्रह नहीं करने की अपील को बावजूद मॉल और दुकानों पर लोगों की लंबी लंबी कतारे लगी हैं| अहमदाबाद के शॉपिंग मॉल में जीवन जरूरी चीज वस्तुएं खरीदने लोगों की होड़ लग गई| ताकि बाद में उन्हें परेशान नहीं होना पड़े| इसलिए लोग जीवन जरूरी चीज वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा स्टॉक कर रहे हैं| जबकि प्रधानमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जीवन जरूरी वस्तुओं का पर्याप्त स्टोक उपलब्ध है और किसी को इसकी कमी नहीं होगी| इसके बावजूद लोग किराने की दुकान और मॉल पर कतार में खड़े होकर जीवन जरूरी चीज वस्तुओं की खरीदी कर रहे हैं|
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कोन्फ्रेंसिंग के बाद गुजरात के उप मुख्यंत्री नितिन पटेल ने लोगों से भीड़भाड़ से बचने की अपील की| जीवन जरूरी चीज वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोग इसे संग्रह करने से बचें| उन्होंने कहा कि सैनिटाइजर और मास्क किफायती दाम पर बेचने का आदेश दिया गया है| सरकारी दफ्तरों में नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है| वृद्धों, दिव्यांगों और विधवाओं को एक महीने का अग्रिम पैंशन देने की घोषणा की गई है| इसके अलावा एपीएल, बीपीएल कार्ड धारकों को दो महीने का राशन दिया जाएगा| मॉल में कपड़े और खिलौने जैसी वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है| मॉल में जीवन जरूरी वही वस्तुएं बेचने का आदेश दिया गया है जो किराने की दुकान में बिकती है|

Related Posts