YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

संघ की पसंद शिवराज, सीएम की रेस में सबसे आगे

संघ की पसंद शिवराज, सीएम की रेस में सबसे आगे

संघ की पसंद शिवराज, सीएम की रेस में सबसे आगे
 कांग्रेस सरकार का पतन होते ही भाजपा में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो चुकी है। सूबे की कमान किसके हाथ होगी इसका फैसला दिल्ली में अटका है।  नेता के चयन को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। प्रदेश के नए मुखिया की दौड़ में फिलहाल पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सबसे आगे हैं। माना जा रहा है कि संघ ने अपनी मंशा से भाजपा नेतृत्व को अवगत करा दिया है। मुख्यमंत्री के रूप में संघ की पसंद शिवराज सिंह चौहान हैं। 13 साल सीएम रहने के कारण गांव-गांव तक पकड़ व जननेता की छवि है, भाजपा को उपचुनाव में जाना है। मुख्यमंत्री चयन को लेकर भाजपा हाईकमान काफी सतर्क है, क्योंकि 24 उप चुनाव जीतना बड़ी चुनौती है। भले ही शिवराज सबको स्वीकार्य ना हों मगर म.प्र. में बीजेपी के सबसे लोकप्रिय नेता वहीं हैं।

भाजपा के लिए संजीवनी
शिवराज सिंह चौहान के चौथी बार मध्यप्रदेश के सीएम के रूप में वापसी कर सकते हैं। भाजपा के लिए ये एक संजीवनी से कम नहीं है। 2018 के बाद पार्टी ने एक के बाद एक कई राज्यों से सत्ता गंवाई थी। लोकसभा चुनावों के बाद झारखंड और महाराष्ट्र से भी बीजेपी ने सत्ता गंवा दी थी। मध्य प्रदेश में सरकार की वापसी बीजेपी को कुछ राहत ‎मिली है।

मामा से ज्यादा कोई लोकप्रिय नहीं
राज्य में शिवराज को मामा कहा जाता है। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों शिवराज सिंह सत्ता नहीं बचा पाए थे। पार्टी के भीतर कुछ असामानता की स्थित और अपर कास्ट जाति के विद्रोह के कारण शिवराज की सत्ता यहां से चली गई।

Related Posts