YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

शिवराज ने हासिल किया विश्वासमत बिना विपक्ष हुआ विधानसभा का सत्र, आज की कार्यवाही के बाद विधानसभा 27 तक स्थगित -जगदीश देवड़ा को बनाया गया अस्थाई सभापति

शिवराज ने हासिल किया विश्वासमत बिना विपक्ष हुआ विधानसभा का सत्र, आज की कार्यवाही के बाद विधानसभा 27 तक स्थगित -जगदीश देवड़ा को बनाया गया अस्थाई सभापति

आज विधानसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वासमत हासिल कर लिया। आज सुबह विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। इस कार्यवाही में कांगे्रस का कोई भी विधायक शामिल नहीं हुआ। मप्र के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब विधानसभा सत्र बिना विपक्ष के चला। डिप्टी स्पीकर हिना कांवरे सदन में उपस्थित थी।
भाजपा विधायक दल के सचेता नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले भाजपा विधायक जगदीश देवड़ा को अस्थाई सभापति बनाया गया है। उनके अध्यक्षता में सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इस अवसर पर विश्वासमत का प्रस्ताव लाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में 112 सदस्यों ने सहमति प्रदान की। उसके बाद विधानसभा का सत्र 27 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
 लेखानुदान 27 को
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सरकार 27 मार्च को लेखानुदान लाएगी। इसके लिए अधिकारी आज से कार्य में जुट जाएंगे। 
 

Related Posts