YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

गुजरात में कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई 43, अब तक 3 मौतें

गुजरात में कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई 43, अब तक 3 मौतें

गुजरात में कोरोना के और 4 नए केस सामने आए हैं| राज्य में कोरोना पॉजिटिव के कुल 43 केस दर्ज हो चुके हैं| कोरोना से सूरत में 67 वर्षीय वृद्ध की पहली मौत हुई थी| जिसके बाद बुधवार को अहमदाबाद में और आज भावनगर में 43 वर्षीय शख्स की मौत के साथ राज्य में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3 हो गई है| संपूर्ण लॉकडाउन के बीच गुजरात में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है| अहमदाबाद में कोरोना पॉजिटिव के अब तक 15 केस दर्ज हो चुके हैं| वहीं वडोदरा में 8, सूरत में 7, गांधीनगर में 7, राजकोट में 4, भावनगर और कच्छ में एक-एक केस दर्ज हुआ है| अहमदाबाद और भावनगर में कोरोना से पहली मौतें हुई हैं| अहमदाबाद में 85 वर्षीय वृद्धा की सिविल अस्पताल में मौत हो गई| मृतका अहमदाबाद की निवासी है और 14 मार्च को मक्का-मदीना से भारत लौटी थी| 8 दिन घर में रहने के बाद 22 मार्च को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है| सूरत के बाद गुजरात में कोरोना से दूसरी मौत अहमदाबाद में हुई| जबकि गुरुवार को भावनगर में 43 वर्षीय शख्स की कोरोना से मौत हो गई|
 

Related Posts