YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

(दतिया  )   पैदल  घर लौट रहे मजदूरों को करा रहे भोजन

(दतिया  )   पैदल  घर लौट रहे मजदूरों को करा रहे भोजन

 कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉक डाउन है। फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। पूरे देश में मजदूरों को काम मिलना बंद हो गया है। मजदूर वापस लौटकर घर जा रहे हैं लेकिन वाहन सुविधा बंद होने के कारण हजारों मजदूरों को पैदल ही कोसों दूर की यात्रा करना पड़ रही है। ऐसे लोगों के लिए शहर के समाज सेवी आगे आए और हाइवे पर पहुंचकर मजदूरों को रोककर उन्हें भोजन-पानी की व्यवस्था करा रहे हैं।  कलेक्टर रोहित सिंह ने शहर के समाज सेवियों से गरीब, मजदूरों को भोजन पानी की व्यवस्था करने का आव्हान किया था। जिसके चलते पूज्य माता साहब आश्रम सेवा समिति के सदस्य  हाइवे पुल पर पहुंचे। यहां सबसे पहले आगरा से कटनी जा रहे १२५ लोगों को पुल पर ही रोक लिया। यहां पुल पर बैठाकर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए रोटी, सब्जी पेट भर खिलाई। इसके बाद मजदूर कटनी के लिए रवाना हो गए। इसके बाद टीकमगढ़ जिले से पैदल ग्वालियर जा रहे ८० मजदूरों के जत्थे को रोककर भोजन कराया। समिति के सदस्यों ने बताया कि अब उनके द्वारा नियमित १५ अप्रैल तक हाइवे पर मजदूरों को रोककर खाने पीने की व्यवस्था कराई जाएगी। सेवा भाव में महेशराम चंद्राणी, बल्देवराज बल्लू, कृपाल जयवानी, चंदन रासवानी, डॉ. राजू त्यागी, विक्की साहित्या, तुषार सचदेवा, सुमेश पंजवानी, हर्ष कान्या, 

Related Posts