YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

गुजरात में लॉकडाउन का असर, 24 घंटे में एक भी पॉजिटिव केस नहीं

गुजरात में लॉकडाउन का असर, 24 घंटे में एक भी पॉजिटिव केस नहीं

दुनियाभर में कहर बरपा रहे कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने लिए 21 दिनों तक संपूर्ण भारत लॉकडाउन है| गुजरात समेत देशभर में लॉकडाउन का लोग पालन कर रहे हैं और इसका असर भी दिखने लगा है| देश के कई राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं वहीं लॉकडाउन के बीच गुजरात में राहत खबर यह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज नहीं हुआ| माना जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते यह सफलता मिली है| हांलाकि इससे किसी को गद गद होने की जरूरत नहीं है| लोगों को गंभीरता के साथ 21 दिन के लॉकडाउन का पालन करते हुए 14 अप्रैल तक अपने घरों में रहना होगा| क्योंकि खतरा अभी पूरा टला नहीं है और इसे सामूहिक प्रयासों से टाला जा सकेगा| गुजरात में कोरोना पॉजिटिव के कल तक 44 मामले दर्ज हुए थे और कल तक 3 लोगों की मौत हुई थी| जिसके बाद आज न तो एक भी पॉजिटिव केस सामने आया और न ही किसी की मौत हुई| गुजरात में गुरुवार को कोरोना का आखिरी पॉजिटिव केस राजकोट में दर्ज हुआ था| जामनगर की लैब में 13 सैम्पल भेजे गए थे, जिसमें राजकोट का एक केस पॉजिटिव आया था| जबकि 12 केसों की रिपोर्ट नेगेटिव थी| गुजरात में दर्ज 44 केसों में अहमदाबाद के 15, सूरत में 7, गांधीनगर में 7, वडोदरा में 8, राजकोट में 5, कच्छ में 1 और भावनगर का एक केस शामिल हैं| कोरोना से सूरत, अहमदाबाद और भावनगर में एक-एक मौत हो चुकी है|
 

Related Posts