YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

गुजरात में 6 नए केसों के साथ कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 53 पर

गुजरात में 6 नए केसों के साथ कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 53 पर

लॉकडाउन के बीच गुजरात में चिंताजनक खबर सामने आई है| कोरोने के 6 नए पॉजिटिव केसों के साथ राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या 53 पर पहुंच गई है| स्वास्थ्य विभाग की अग्र सचिव डॉ. जयंति रवि ने बातया कि उत्तरी गुजरात के मेहसाणा में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस दर्ज हुआ है| वहीं वडोदरा और गांधीनगर में 1-1 और अहमदाबाद में कोरोना पॉजिटिव के 3 केस दर्ज हुए हैं| अहमदाबाद में अब तक कोरोना के कुल 18 मामले दर्ज हो चुके हैं| जबकि वडोदरा में 9, गांधीनगर में 8, राजकोट में 8, सूरत में 7, भावनगर, कच्छ और मेहसाणा में 1-1 पॉजिटिव केस दर्ज हुआ है| राज्य में कोरोना से 3 लोगों की मौत और 3 लोग स्वस्थ होकर हो चुके हैं| जबकि 47 लोग उपचाराधीन हैं| गुजरात में 19340 लोग होम कोरन्टाइन हैं| राज्य में 993 सैम्पलों में 938 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है| डॉ. जयंति रवि ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों से अनावश्यक बाहर निकलने के बजाए अपने घरों में रहने की अपील की है| उन्होंने कहा कि सरकार लोगों तक जरूरत की चीज वस्तुएं पहुंचाने के हरसंभव प्रयास कर रही है| कोरोना से किसी को डरने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है| बता देंकि गुजरात समेत देशभर में 24 घंटों में 149 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं| देशभर में कोरोना के कुल 873 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 19 लोगों की मौत हो चुकी है|
 

Related Posts