YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

(भोपाल)  सैकडों मुर्गा- मुर्गियों की मौत, बर्ड फ्लू से मौत की आशंका मुर्गी पालन केंद्र के मालिकों ने गुपचुप तरीके से  दफ्नाया

(भोपाल)  सैकडों मुर्गा- मुर्गियों की मौत, बर्ड फ्लू से मौत की आशंका मुर्गी पालन केंद्र के मालिकों ने गुपचुप तरीके से  दफ्नाया

राजधानी के समीप ईंटखेड़ी इलाके में सैकडों की संख्या में मुर्गा- मुर्गियों की संदिग्ध हालातों मौत हो गई। करीब चार मुर्गी पालन केंद्र के मालिकों ने गुपचुप तरीके से उनको दफ्ना दिया गया था। ग्रामीणों की शि‎कायत पर पुलिस संक्रमण के खतरे को देखते हुए हरकत में आ गई। पुलिस ने आनन- फानन में नगर निगम भोपाल और पशु चिकित्सकों की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। जहां उनके मृत मुर्गा - मुर्गियों के नमूनें लिए गए और बीएमसी ने उनको सुरक्षित दफ्नाया गया। इन मृत मुर्गा- मुर्गियों में बर्ड फ्लू की आशंका है। ईंटखेड़ी थानाप्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अतिंमा समाधिया के अनुसार सूचना मिली थी कि श्मशान घाट के आगे इस्लाम नगर में चार मुर्गी पालन केंद्र में कुछ दिनों से मुर्गा और मुर्गियों की संदिग्ध मौत हो रही है और उनको गुपचुप तरीके से दफ्नाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया तो साक्ष्य मिल गए। इसके बाद पशु चिकित्सालय के डाक्टर और भोपाल नगर निगम को सूचना देकर टीम को बुलाया गया। उन मृत मुर्गा और मुर्गियों के नमूनें लिए गए। नगरनिगम ने उनको सुरक्षित दफना दिया गया। इस पर मुर्गी पालन केंद्र के सलीम, गुफरान , नबाव और इरफान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इस नमूनें में बर्ड फ्लू की आशंका जताई गई है। लॉकडाउन में दुकानों को खुली रखने की कार्रवाई 100 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। देर रात यह कार्रवाई सौ के पार पहुंच जाएगी। इसमें कलेक्टर के दुकान बंद करने के आदेश का उल्लंघन के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा बेवजह घूमने पर भी मामला दर्ज किए गए हैं। बता दे कि  शहरवासी अभी कोरोना की दहशत से उबर नहीं पाए है ऐसे में बर्ड प्फलू की आशंका से लोग सहम से गए हैं।
 

Related Posts