YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

(पटना) 7 दिन में करोड़पति बनी बिहार पुलिस

(पटना) 7 दिन में करोड़पति बनी बिहार पुलिस

कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली महामारी के कारण किए गए लॉकडाउन ने बिहार पुलिस को करोड़पति बना दिया है। दरअसल, 24 मार्च से लागू लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने अब तक कई कार्रवाई की है। इस दौरान उसे धन की भी अच्छी खासी आमदनी हुई है। बिहार पुलिस ने बीते 7 दिनों में कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा पेश किया गया है। इस रिपोर्ट के अुनसर, कुल 339 एफआईआर दर्ज किए गए, जबकि 195 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा लॉकडाउन कानून के उल्लंघन में बिहार पुलिस ने गाड़ियों पर भी सख्ती दिखाई है, यही कारण है कि 5388 गाड़ियों को बिहार पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। इस दौरान बिहार पुलिस को एक करोड़ 5 लाख 60 हजार 50 रुपये की आमदनी हुई है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सबसे ज्यादा मामले पहले दिन दर्ज हुए थे। उस दिन 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। वहीं, गाड़ियों की जब्ती के मामले में 26 मार्च सबसे ऊपर रहा था, उस दिन 1536 गाड़ियां जब्त की गई थीं। इसके बार 25 मार्च को 93, 26 मार्च को 73, 27 मार्च को 27, 28 मार्च को 21, 29 मार्च को 45 और 30 मार्च को 29 के खिलाफ केस दर्ज किए गए है। बता दें कि लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए बिहार पुलिस के अधिकारी ना केवल लोगों को फाइन कर रहे हैं, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उन्हें जेल भी भेज रहे हैं। बिहार पुलिस की इस कार्रवाई का असर राज्य के सभी जिलों में दिख रहा है।
 

Related Posts