YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

आरोग्य संजीवनी इंश्योरेंस पॉलिसी में कोरोना

आरोग्य संजीवनी इंश्योरेंस पॉलिसी में कोरोना

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से लोग डरे हुए हैं। इस बीच एक राहत भरी खबर आई है। इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ने कहा कि आरोग्य संजीवनी में कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती और इलाज को शामिल किया गया है। आरोग्य संजीवनी एक स्टैंडर्ड हेल्थ प्लान है जिसे इरडा ने तैयार किया है। इस स्टैंडर्ड हेल्थ प्लान को सभी 29 जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां फॉलो करती हैं। इसे एक अप्रैल 2020 को ही लॉन्च किया गया है। इसके तहत 1-5 लाख तक बेसिक हेल्थ कवर होते हैं। हर लाख कवर के लिए प्रीमियम चार्ज करीब 1000 रुपये के आसपास होती है। इरडा ने कहा कि कोरोना इलाज सरकारी अस्पतालों में फ्री है। लेकिन जब से निजी अस्पतालों में भी इलाज को शुरू किया गया है, वहां मरीजों की संख्या तेजी आई है। कई रिपोर्ट के मुताबिक, निजी अस्पतालों में कोरोना का बिल 15 लाख के करीब बन रहा है।
 

Related Posts