YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

 कोरोना से लड़ने में राज्यों को मिली रिजर्व बैंक की मदद

 कोरोना से लड़ने में राज्यों को मिली रिजर्व बैंक की मदद

कोरोना की वजह से देशभर में लॉकडाउन के बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की आर्थिक दिक्कत को कम करने के लिए रिजर्व बैंक ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला किया। रिजर्व बैंक ने कहा है कि अब राज्य 14 दिन के बजाय 21 दिन तक के लिए ओवरड्राफ्ट ले सकते है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।
रिजर्व बैंक की तरफ से कहा गया कि कोई भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश अब लगातार 21 कार्य दिवस तक के लिए ओवरड्राफ्ट की सुविधा ले सकता है। पहले यह सुविधा अधिकतम 14 दिनों के लिए मिलती थी। यह बदलाव कोरोना से उपजे हालात से लड़ने के लिए किया गया है ताकि राज्यों को कैश फ्लो मिसमैच से निपटने में मदद मिले। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों को एक और राहत दी है। अब वह एक तिमाही में 50 कार्य दिवस तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। पहले राज्य अधिकतम 36 कार्य दिवस तक है इसका लाभ ले पाते थे। 
 

Related Posts