YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी रीजनल नार्थ

 दिल्ली में जापानी मशीनों से सैनिटाइजेशन का अभियान शुरू 

 दिल्ली में जापानी मशीनों से सैनिटाइजेशन का अभियान शुरू 

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव केस की संख्या 1000 के पार चली गई है, इस संकट के बीच अब दिल्ली सरकार ने शहर में सैनिटाइजेशन का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया है। शहर में कोरोना हॉटस्पॉट को जोन में बांटा गया है, जिसके बाद अब इन्हें सैनिटाइज़ किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली सरकार जापानी मशीनों का इस्तेमाल कर रही है। दिल्ली सरकार ने शहर में दर्जनों कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट सिलेक्ट किए हैं, एहतियात के तौर पर इन्हें सील भी किया गया है। लेकिन अब इन्हें रेड, ऑरेंज में बांट दिया गया है जिसके बाद जापानी मशीन की मदद से सैनिटाइज़ किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने अभी 10 जापानी मशीनों की मदद से ये अभियान शुरू किया है इसकी शुरुआत दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके से हुई। लगभग 600 लीटर केमिकल टैंक की क्षमता वाली इस जापानी मशीन की 30 फीट से लंबी दो भुजाओं का इस्तेमाल करके सड़कों पर केमिकल का छिड़काव किया है। मशीनों के जरिए चौड़ी सड़कें और संकरे रिहायशी इलाकों में भी छिड़काव किया जा सकेगा। ऐसी 10 मशीनों का इस्तेमाल करके सोमवार से सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया जा चुका है। मालूम हो कि इस सैनिटाइजेशन अभियान की घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को संकेत दिए थे कि दिल्ली में आवश्यकता पड़ने पर हॉटस्पॉट की संख्या और बढ़ाई जाएगी। ऑपरेशन शील्ड के तहत इन इलाकों में वायरस प्रभाव पॉकेट में बड़े स्तर पर टेस्टिंग करवाई जाएगी।
 

Related Posts