YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

लॉकडाउन बढ़ने  की आशंका से गिरा बाजार 

लॉकडाउन बढ़ने  की आशंका से गिरा बाजार 

बंबई शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट रही और सेंसेक्स करीब 470 अंक फिसला। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन बाजार में यह गिरावट लॉकडाउन बढ़ने की आशंका से आई है। मुख्य रूप से एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में आई गिरावट से बाजार पर दबाव पड़ा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स एक समय 30,474.15 अंक तक नीचे चला गया था हालांकि कारोबार के अंत में इसमें कुछ सुधार आया और यह 469.60 अंक करीब 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 30,690.02 अंक पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 118.05 अंक यानी 1.30 फीसदी फिसलकर 8,993.85 अंक पर बंद हुआ। 
सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान बजाज फाइनेंस के शेयरों को हुआ। कंपनी का शेयर 10 फीसदी से ज्यादा नीचे आया। उसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, हीरो मोटो कार्प, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही। वहीं दूसरी तरफ एल एंड टी, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक, सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर ऊपर आये। एचडीएफसी के शेयरों में 3.12 फीसदी की कमी आई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.46 फीसदी गिरा। आईसीआईसीआई बैंक 3.44 फीसदी नीचे आया। कारोबारी जानकारों के अनुसार दुनिया भर के बाजारों के साथ ही एशियाई बाजारों में गिरावट का प्रभाव भी भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये जाने की आशंका से भी बाजार में निराश है। इसके कारण वित्तीय सेवा देने वाली कंपनियों और बैंक शेयरों में बिकवाली और मुनाफवसूली हावी रही है। 
 

Related Posts