YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

बिहार में भाजपा ने 243 विधानसभा सीटों पर बनाये चुनाव प्रभारी

बिहार में भाजपा ने 243 विधानसभा सीटों पर बनाये चुनाव प्रभारी

पटना । भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। बिहार में जदयू और भाजपा की गठबंधन सरकार है।4 विधानसभा चुनाव भाजपा तथा जदयू मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं। 2000 के बाद से ही भाजपा और जदयू साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार की सीटों पर पिछले कई वर्षों से बंटवारा होता चला आ रहा है। इसके बाद भी भाजपा द्वारा सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रभारी नियुक्त किए जाने से बिहार की राजनीति में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।
सूत्रों के अनुसार बिहार में इस बार भाजपा कोई बड़ा खेल कर सकती है। कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव कुछ माह के लिए स्थगित किए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में बिहार में राष्ट्रपति शासन होगा, और सत्ता की बागडोर भाजपा के हाथ में होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह विधानसभा चुनाव में बड़े भाई की हैसियत से ज्यादा सीटें लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।उसको देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी हैं। नीतीश कुमार के दबाव में भाजपा इस बार विधानसभा के चुनाव में झुकने के लिए तैयार नजर नहीं आ रही है। दबाव बनाने के लिए सभी विधानसभा सीटों में भाजपा ने अपने प्रभारी नियुक्त किए हैं।
 

Related Posts