YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

 अजीत जोगी के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

 अजीत जोगी के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

रांची।  छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने गहरा दुख प्रकट किया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव व झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी   आर0 पी0 एन0 सिंह ने अजित जोगी के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि उनके निधन से व्यक्तिगत रूप से मुझे काफी दुख पहुंचा है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरॉंव ने कहा कि एक साथ अलग हुए तीनों प्रदेशों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य को काफी विकसित किया। अलग राज्य के आन्दोलन के दौरान वे हमेशा झारखण्ड आया करते थे और दिल्ली जाने के क्रम में भी श्री योगी हमेशा रॉंची आया करते थे। डॉ0 उरॉंव ने कहा कि श्री जोगी से हमारे अच्छे रिश्ते रहे हैं। एक व्यक्ति के रूप में श्री जोगी काफी मिलनसार, संघर्षशील, राजनेता थे।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश ने एक निष्ठावान एवं कर्मशील नेता खो दिया है। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।
शोक प्रकट करने वालों में प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉ0 राजेश  गुप्ता छोटू, रवीन्द्र सिंह, मदन मोहन शर्मा, सन्नी टोप्पो, राजन वर्मा, सतीश पॉल मुंजीनी, निरंजन पासवान, सुरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, विभय शाहदेव आदि शामिल हैं।
 

Related Posts