YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हिमाचल में कोरोना वायरस के आए 21 नए केस

 हिमाचल में कोरोना वायरस के आए 21 नए केस

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 21 नए मामले सामने आए हैं। इनमें कांगड़ा नौ, शिमला में तीन, हमीरपुर में चार और ऊना में तीन और चंबा में दो नए पॉजिटिव मरीज आए हैं। हिमाचल में कुल मरीजों की संख्या अब 775 हो गए है। बताया गया कि कांगड़ा में भवारना का 57 वर्षीय व्यक्ति, टकोली फतेहपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति, उसकी पत्नी और 12 और 6 साल की दो बेटियां पॉजिटिव पाई गई हैं। ज्वाली का 19 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। सभी की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। वहीं, शिमला में सुन्नी में कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जो गुरुग्राम से लौटे है। तीनों पॉजिटिव मरीजों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है, जोकि रिश्ते में मां-बेटा और महिला का भाई है। इसके अलावा ऊना में तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं, कटोहड़ कलां गांव 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति सोनीपत से लौटा था और होम क्वारंटीन किया गया था। गगरेट के सलोह बैरी का 55 वर्षीय व्यक्ति व गगरेट आरटीओ बैरियर पर तैनात 50 वर्षीय पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव निकला है। कोरोना पॉजीटिव पुलिस कर्मी भद्रकाली गांव का है। हमीरपुर में नादौन के दो, बड़सर और सुजानपुर से एक-एक मामला आया है, यहां मरीजों की संख्या दो सौ के आंकड़े को पार कर गई है। बता दें कि हमीरपुर और कांगड़ा में सबसे अधिक केस हैं। हिमाचल के पचास फीसदी केस इन्हीं दो जिलों में मिले हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 775 हो गया है।
 

Related Posts