YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 मथुरा के आश्रमों की विधवाओं ने वृंदावन थीम पर बनाए डिजाइनर मास्क -सुलभ इंटरनैशनल के बेबीनार में लिया दुनियाभर के लोगों ने हिस्सा 

 मथुरा के आश्रमों की विधवाओं ने वृंदावन थीम पर बनाए डिजाइनर मास्क -सुलभ इंटरनैशनल के बेबीनार में लिया दुनियाभर के लोगों ने हिस्सा 

मथुरा। कोरोना से रक्षा में सबसे मुख्य भूमिका निभाने वाले मास्क का उपयोग अब सार्वजिनक स्थानों पर जरूरी हो गया है। इसके बाद मथुरा जिले के वृंदावन के विभिन्न आश्रमों में रहने वाली विधवाओं ने एक वेबिनार के जरिए वृंदावन थीम वाले सिल्क और कॉटन डिजाइनर मास्क लॉन्च करके 'अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस' मनाया।  वेबिनार का आयोजन सुलभ इंटरनैशनल की ओर से किया गया था, जिसमें दुनियाभर के लोगों ने हिस्सा लिया। विधवा महिलाओं के तैयार किए गए इन विशेष मास्क को अब ऑनलाइन प्लैटफॉर्म के जरिए बेचा जाएगा, जिसका सीधा लाभ वृंदावन में रह रही इन विधवा महिलाओं को मिलेगा। 
 सुलभ इंटरनैशनल ने भगवान कृष्ण से संबंधित विषयों को पसंद करने वाले लोगों को आकर्षित करने के लिए मोर पंख, बांसुरी जैसे विशेष डिजाइन के साथ प्रशिक्षण और व्यवस्थित कपड़े प्रदान करके इनका हौसला बढ़ाया तो इन महिलाओं ने भी मशीन पर मास्क तैयार कर दिए। अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस के मौके पर संस्था की ओर से एक वेबिनार आयोजित की गई, जिसमें देश और दुनिया से तमाम लोग जुड़े। संस्था की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने बताया, 'इन वृद्ध माताओं का मंदिरों के शहर वृंदावन से विशेष संबंध है, इसलिए वे कृष्ण का सम्मान करना चाहती थीं ताकि वे इस तरह की थीम तैयार कर सकें और खुशी-खुशी एक दिन में कम से कम 200-300 मास्क तैयार कर सकें। इससे पहले, विभिन्न आश्रमों में रहने वाली करीब 25 विधवा माताओं ने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण लिया। 
 

Related Posts