YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून ने दी दस्तक

 दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून ने दी दस्तक

नई दिल्ली । भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए मॉनसून ने दिल्ली-एनसीआर में आज दस्तक दे दी है।  सुबह से ही बादल छाए हुए थे। तेज हवाओं का साथ आई बारिश ने लोगों को कुछ राहत प्रदान की। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी मानसून की पहली बारिश शुरू हो गई है। हालांकि, कुछ स्थानों पर अब भी बादल ही छाए हुए हैं, और कुछ ही देर में बारिश होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, भारतीय मौसम विभाग  कह दिया था कि दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों में मॉनसून के दस्तक देने की उम्मीद है। आईएमडी ने दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार और गुरुवार को बारिश होने का पुर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और आने वाले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के बाकी बचे इलाकों, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के अधिकतर हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के पहुंचने की संभावना है। सामान्य तौर पर मॉनसून दिल्ली 27 जून को पहुंचता है। 
मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि समय से पहले मॉनसून के दिल्ली पहुंचने के लिए चक्रवाती प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है जो दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 19-20 जून को बना और मॉनसून के आगे बढ़ने में मदद की। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 37 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 63 से 86 प्रतिशत के बीच रहा है। अगले तीन दिन में दिल्ली में बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास बना रहेगा।   

Related Posts