YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

हल्के भोजन के बाद भी कर सकते हैं तैराकी

हल्के भोजन के बाद भी कर सकते हैं तैराकी

 खाने के बाद तैराकी नहीं करना चाहिए। ऐसी आम धारणा बनी हुई है। कहा जाता है खाना खाने के बाद तैरने से मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या आती है। जिसके कारण तैराक डूब सकता है।
हाल ही में वाशिंगटन पोस्ट में छपी एक खबर के अनुसार डॉक्टरों ने कहा है, भोजन के बाद शरीर का रक्त आंतों की ओर चला जाता है। इसके बाद भी शरीर में पर्याप्त मात्रा में रक्त होता है। यदि आप पूरी तरह स्वस्थ हैं, और जरूरत से ज्यादा भोजन नहीं किया है ऐसी स्थिति में स्विमिंग कर सकते हैं।
डॉक्टरों ने यह जरूर कहा है, यदि तैराक बीमारी से कमजोर हो गया है, या रक्त कि शरीर में कमी है। ऐसी स्थिति में स्विमिंग के दौरान पानी ठंडा होने पर मांस पेशियों के एंठने की शिकायत जरूर मिलती है।
सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग 4000 लोगों की मृत्यु पानी में डूबने के कारण होती है। इसमें 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे 20 फ़ीसदी तथा 80 फ़ीसदी इससे ज्यादा उम्र के महिला और पुरुष होते हैं। जांचकर्ताओं को भोजन के बाद स्विमिंग से जुड़ा ऐसा कोई मुद्दा सामने नहीं आया। जिसमें भोजन करने के बाद डूबने से किसी की मौत हुई हो अमेरकिन अकैडमी आफ पीडियाट्रिक्स यूनाइटेड स्टेटस कंजूमर प्रोडक्ट सेफ्टी कमिश्नर ने भी इस संबंध में अभी तक कोई चेतावनी जारी नहीं की है। डॉक्टरों के अनुसार भी खाना खाने के बाद स्विमिंग करने से डूबने का खतरा नहीं होता है।

Related Posts