YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सियासत गर्म, कांग्रेस ने गिरफ्तारी को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से जोड़ा 

 हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सियासत गर्म, कांग्रेस ने गिरफ्तारी को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से जोड़ा 

उज्जैन । कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष के निशाने पर यूपी और एमपी की पुलिस है। ये साफ है कि दुकानदार और निजी सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर उसकी गिरफ्तारी हुई है।इसके बाद कांग्रेस के एक ट्वीट से सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस ने विकास की गिरफ्तारी को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से जोड़ा है। वहीं, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने भी विकास की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। बाला बच्चन ने कहा है कि उसकी गिरफ्तारी संदिग्ध है। इतने दुर्दांत अपराधी को गिरफ्तारी के बाद हथकड़ी नहीं लगाया है। साथ ही गर्व से कहता है कि मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं। उसके मन में आज भी खौफ नहीं है। साथ ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यूपी चुनाव के दौरान कानपुर के प्रभारी रहे हैं।
पूर्व सीएम दिग्विजय ने विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए न्यायिक जांच की मांग की है। दिग्विजय ने ट्वीट किया है कि मैं शिवराज जी से विकास दुबे की गिरफ्तारी या सरेंडर की न्यायिक जांच की मांग करता हूं। कुख्यात गैंगस्टर के किस-किस नेता और पुलिसकर्मियों से संपर्क हैं, जांच होनी चाहिए। विकास को न्यायिक हिरासत में रखते हुए,इसकी पुख्ता सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए ताकि सारे राज सामने आ सकें।
उज्जैन से विकास दुबे गिरफ्तार पर गृहमंत्री मिश्रा ने कहा, कि हमारी पुलिस किसी को नहीं छोड़ती है। गैंगस्टर विकास की उज्जैन से गिरफ्तारी हो गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा है कि उज्जैन से विकास दुबे की गिरफ्तारी हो गई है। हमारी पुलिस किसी को भी नहीं छोड़ती है। यूपी की घटना के बाद से ही एमपी पुलिस अलर्ट पर थी। विकास अभी उज्जैन पुलिस की कस्टडी में है। हम लोगों ने यूपी पुलिस को जानकारी दे दी है। बाकी जानकारी बाद में देने वाले है। गौरतलब है कि एमपी में विकास को लेकर पहले ही हाईअलर्ट था। उसके बाद भी चकमा देकर वह उज्जैन पहुंच गया। यहां भी दर्शन करने तक पुलिस अधिकारियों को भनक नहीं लगी। उसने खुद बताया कि मैं विकास दुबे हूं, उसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है।
 

Related Posts