YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

फेसबुक ने अपने कर्मचारियों को जुलाई 2021 तक वर्क फ्रॉम होम की छूट दी 

फेसबुक ने अपने कर्मचारियों को जुलाई 2021 तक वर्क फ्रॉम होम की छूट दी 

नई दिल्ली । कोरोना संकट के बीच फेसबुक ने अपने कर्मचारियों को जुलाई 2021 तक वर्क फ्रॉम होम की छूट दी है। इसके पहले फेसबुक ने अपने स्टाफ को साल 2020 के अंत तक घर से काम करने के लिए कहा था। एक रिपोर्ट में कहा, "स्वास्थ्य और सरकारी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ-साथ इन मामलों में हमारी आंतरिक चर्चा से लिए गए निर्णय के आधार पर हम कर्मचारियों को जुलाई, 2021 तक स्वेच्छा से घर से काम करना जारी रखने की अनुमति दे रहे हैं।साथ ही कंपनी कर्मचारियों को होम ऑफिस के लिए सभी जरूरी सामनों की खरीददारी करने के लिए अतिरिक्त 1,000 डॉलर भी दे रही है। इसके पूर्व में गूगल और ट्विटर ने भी घर से काम करने की अनुमति दी है।
 

Related Posts