YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल साउथ

 सीएम येदियुरप्पा ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद खुद को किया क्वारंटाइन -कोरोना पाजिटिव होने के बाद 2 अगस्त को मणिपाल अस्पताल में कराया गया था भर्ती 

 सीएम येदियुरप्पा ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद खुद को किया क्वारंटाइन -कोरोना पाजिटिव होने के बाद 2 अगस्त को मणिपाल अस्पताल में कराया गया था भर्ती 

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। छुट्टी मिलने के बाद सीएम ने अपने आपको सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे गई है। सीएम को 2 अगस्त को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 सीएम ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद किया है। येदियुरप्पा ने कहा, मुझे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और सेल्फ क्वारंटाइन में रहेंगे। मुंख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही अपने दैनिक काम पर वापस आने की उम्मीद कर रहे हैं। येदियुरप्पा ने डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनका इलाज किया। उन्होंने उन सभी नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
 

Related Posts