YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

(साप्ता‎हिक समीक्षा) मंडी में कम आवक से सरसों तेल की कीमतों में सुधार - खल की विदेशी मांग बढ़ने से सोयाबीन की कीमत में बढ़ोतरी

(साप्ता‎हिक समीक्षा) मंडी में कम आवक से सरसों तेल की कीमतों में सुधार - खल की विदेशी मांग बढ़ने से सोयाबीन की कीमत में बढ़ोतरी

नई ‎दिल्ली । तिलहन उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने के ‎लिए प्रधानमंत्री के आह्वान के बीच राजस्थान की मंडियों में सहकारी संस्था, नाफेड द्वारा उपयुक्त भाव पर सीमित मात्रा में सरसों की बिकवाली से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों तेल कीमतों में सुधार का रुख रहा। विदेशों में सोया खल की मांग बढ़ने से सोयाबीन दाना सहित इसके तेल कीमतों में भी सुधार आया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झांसी में स्थापित रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के आभासी उदघाटन समारोह में युवा कृषि वैज्ञानिकों से अपील की कि वे तेल तिलहन उत्पादन मामले में देश को आत्मनिर्भरता की राह दिखाएं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरुक लोगों में सरसों कच्ची घानी और पीली सरसों तेल के खपत में वृद्धि हुई है जिसके कारण जयपुर मंडी में पीली सरसों दाना के भाव में भारी सुधार आया है। पाल्ट्री क्षेत्र के लिए विदेशों में तेल रहित खल (डीओसी) की भारी मांग है जिससे तेल रहित खल की कीमत में प्रति क्विन्टल 300-400 रुपये की वृद्धि हुई है। इस बात का सीधा असर सोयाबीन दाना और उसके तेल कीमतों पर देखने को मिला और भाव मजबूती दर्शाते बंद हुए। सूत्रों ने कहा कि देश में सरसों, तिल और मूंगफली का कोई विकल्प नहीं है और सरकार को देशी तेलों का भी बफर स्टॉक बनाना चाहिए ताकि जरुरत के वक्त हमें आयात पर निर्भर न होना पड़े। इसके अलावा सरकार को तेलों में सम्मिश्रण (ब्लेंडिंग) पर भी रोक लगानी चाहिए 
थोक तेल-तिलहन बाजार के बंद भाव शनिवार को इस प्रकार रहे- सरसों तिलहन 5,350- 5,400 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए मूंगफली दाना 4,730- 4,780 रुपए। वनस्पति घी 965- 1,070 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी गुजरात- 12,240 रुपए। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,805- 1,865 रुपए प्रति टिन। सरसों तेल दादरी 10,700 रुपए प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी 1,670- 1,810 रुपए प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी 1,780 - 1,900 रुपए प्रति टिन। तिल मिल डिलिवरी तेल 11,000-15,000 रुपए। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली 9,520 रुपए। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,270 रुपए। सोयाबीन तेल डीगम- 8,320 रुपए। सीपीओ एक्स-कांडला-7,600 से 7,650 रुपए। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,500 रुपए। पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,100 रुपए। पामोलीन कांडला 8,300 रुपए (बिना जीएसटी के)। सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,955- 4,005 लूज में 3,805 -- 3,855 रुपए और मक्का खल (सरिस्का) 3,500 रुपए।
 

Related Posts