YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली पुलिस ने खालिस्तान समर्थक 2 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

 दिल्ली पुलिस ने खालिस्तान समर्थक 2 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने  प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इंदरजीत सिंह गिल और जसपाल सिंह के रूप में की गई है। इन दोनों ने पंजाब के मोगा जिले के उपायुक्त कार्यालय की छत पर कथित रूप से खालिस्तान का झंडा फहराया था और परिसर में तिरंगे का अपमान किया था। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ कर रही है।स्पेशल सेल के डीसीपी संदीप यादव की टीम ने एक सूचना के आधार पर इंद्रजीत सिंह और जसपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में करनाल रोड पर इनकी गिरफ्तारी की गई है। खालिस्तान जिंदा फोर्स के साथ इनके संबंध बनाए जा रहे हैं, साथ ही प्रतिबंधित 'सिख फॉर जस्टिस' नाम के संगठन के साथ भी जुड़े हुए हैं। इससे पहले बीते 22 अगस्त को दिल्ली में इस्लामिक स्टेट के आतंकी को पुलिस ने धौला कुआं में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि  ऑपरेटिव को इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस  के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी भी हुई।
 

Related Posts