YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

कुत्ते का काटना ही नहीं बल्कि चांटना भी जानलेवा -कुत्ते को टीका लगवाना बेहद जरुरी

कुत्ते का काटना ही नहीं बल्कि चांटना भी जानलेवा  -कुत्ते को टीका लगवाना बेहद जरुरी

 हम आपको बता रहे हैं कि रेबीज क्या है और कैसे आप किसी कुत्ते के काटने पर खुद को इंफेक्शन से बचा सकते हैं। डॉग बाइट यानी कुत्ते का काटना कोई साधारण बात नहीं है। कुत्ता अगर पहले से ही रेबीज से ग्रस्त है, तो उसका काटना ही नहीं बल्कि चाटना भी आपके लिए जानलेवा हो सकता है। ऐसा नहीं है कि रेबीज सिर्फ आवारा कुत्तों से ही फैलता है, अगर आपने अपने पालतू कुत्ते को टीके नहीं लगवाए हैं, तो यह आपके घर के कुत्ते से भी फैल सकता है। ऐसे में उसका प्यार करना भी आपको परेशानी में डाल सकता है। रेबीज एक तरह का वायरस होता है। यह कुत्ते के अलावा बंदर और बिल्ली से भी इंसानों तक पहुंच सकता है। अगर इनमें से कोई भी जानवर रेबीज से संक्रमित है, तो वह आपके लिए परेशानी बन सकता है। ऐसे में आप किसी तरह की लापरवाही न बरतें। यह वायरस सेंट्रल नर्वस सिस्टम को फेल कर देता है, जिससे पीड़ित इंसान सामान्य नहीं रह पाता। आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि कुत्ते के काटने से रेबीज का इंफेक्शन फैलता है, जबकि ऐसा नहीं है। सिर्फ काटने से ही नहीं बल्कि अगर आपको रेबीज से पीड़ित कोई जानवर चाट भी ले तो भी आप रेबीज के शिकार हो सकते हैं। अगर कुत्ता प्यार से भी चाटता है, तो होशियार हो जाएं। अगर कुत्ते में रेबीज का इंफेक्शन होगा, तो आपके शरीर में भी रेबीज के वायरस आने की आशंका बनी रहती है। खासकर अगर कुत्ते ने शरीर के उस हिस्से को चाट लिया हो, जहां चोट की वजह से मामूली कट या खरोंच हो। अगर किसी कुत्ते के काटने के बाद स्किन पर उसके एक या दो दांतों के निशान दिखाई पड़ते हैं, तो समझिए कि एहतियात बरतने की जरूरत है। बहुत से लोग यह सोचकर कि कुत्ते को रेबीज नहीं होगा, एक या दो दांतों के निशान को मामूली जख्म की तरह ट्रीट करते हैं। ऐसी अनदेखी घातक साबित हो सकती है, क्योंकि रेबीज का वायरस एक बार शरीर में जाकर सालों तक रह जाता है। गर्मी में इंसान क्या जानवर भी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में डॉग बाइट की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। अगर चलते-फिरते आपको कोई कुत्ता काट ले, तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में रेबीज का इंफेक्शन होने का अंदेशा बना रहता है, जिसका कोई इलाज नहीं है।

Related Posts