YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

इन कारणों से होता है बांझपन

इन कारणों से होता है बांझपन

मां बनना हर महिला चाहती है पर कई बार कई कारणों से वह गर्भधान करने में असफल रहती है। महिलाओं में इनफर्टिलिटी (बांझपन) की कुछ खास वजह हैं जिससे गर्भधान  करने में दिक्कतें होती हैं। साथ ही गर्भाशय संबंधी समस्याएं भी होती हैं। जानें क्या है इसके कारण।
लगातार डायटिंग 
गर्भधारण के लिए महिलाओं को संतुलित आहार की जरूरत होती है। कई महिलाएं फिगर बनाने के लिए डाइटिंग करती हैं, उन्हे आगे चलकर मां बनने में समस्या होती है। इसी तरह महिलाओं के धूम्रपान या अल्कोहल लेने का असर भी इनफर्टिलिटी (बांझपन) को प्रभावित करता है। 
शिफ्ट में काम 
जो महिलाएं नाइट शिफ्ट या हर समय अलग-अलग पाली में काम करती हैं, उनमें मासिक धर्म अनियमित हो जाता है। इसके कारण महिलाओं को कंसीव (गर्भधान करने में दिक्कत आती है। कई बार पाली की वजह से अबॉर्शन की आशंका भी बढ़ती है। 
ब्यूटी प्रोडक्ट्स
दिन में कई बार मेकअप करने से ब्यूटी प्रोडक्ट्स में उपयोग किए जाने वाले केमिकल्स थाइरॉयड की समस्या पैदा करते हैं। जिन महिलाओं को थॉयराइड होता है, उनके लिए आसानी से कंसीव करना मुश्किल होता है। 
बढ़ती उम्र 
इंडियन मेडिकल एंड रिसर्च काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में उम्र के साथ-साथ गर्भवती होने की संभावना कम होती जाती है। 35 से नीचे यह दर 47.6 फीसदी होती है। वहीं 35 से 37 साल की उम्र में 38.9 फीसदी, 38 से 40 साल की उम्र में 30.1 रहती है। 

Related Posts