YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

 चिराग ने बिहार में पीएम मोदी का किया स्वागत, नीतीश कुमार पर कसा तंज-आज खत्म हो जाएगा इंतजार

 चिराग ने बिहार में पीएम मोदी का किया स्वागत, नीतीश कुमार पर कसा तंज-आज खत्म हो जाएगा इंतजार

पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार से बिहार में चुनाव प्रचार शुरु कर दिया है। बिहार के चुनावी रण में आज पीएम मोदी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। रैली से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष चिराग पासवान ने पीएम मोदी का बिहार में स्वागत किया है। इसके साथ ही चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार का इंतज़ार आज ख़त्म हो जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद भी नीतीश कुमार प्रमाण पत्र के लिए तरस रहे हैं। अमित शाह ने पहले ही कह दिया है कि  लोजपा, एनडीए का हिस्सा नहीं है। नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि उन्होंने 5 साल में क्या किया है।
नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार की उपलब्धि खुद की नहीं है। अपने राजनैतिक गुरु लालू प्रसाद यादव के नाम का डर दिखा कर वोट लेना चाहते हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को बिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित किया है। उनकी बात को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भाजपा की आईटी टीम ने खास तैयारी की थी। जब मोदी एक जगह बोल रहे थे तो 15 विधानसभा क्षेत्रों के 100 स्थानों पर एलईडी के जरिए वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया था। पूरा कार्यक्रम इस तरह से तैयार किया गया कि हर रैली से करीब एक लाख लोग कवर हो जाएं।
 

Related Posts