YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

 बिहार में पहले चरण का मतदान आज, दांव पर नीतीश के 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा

 बिहार में पहले चरण का मतदान आज, दांव पर नीतीश के 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा

पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे। पहले फेज में बिहार की जिन सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें से 8 पर बिहार की नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्री भी मैदान में हैं। पहले चरण के मतदान में नीतीश सरकार के इन मंत्रियों की साख दांव पर लगी है। पहले चरण में बिहार के जिन मंत्रियों की परीक्षा होनी है, उनमें भाजपा और जेडीयू दोनों दलों के नेता शामिल हैं।
इनमें चार भाजपा और चार जेडीयू कोटे के मंत्री हैं। 28 अक्‍टूबर को जिन मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी, उनमें बिहार के कृषि मंत्री और भाजपा के नेता डॉ प्रेम कुमार, जेडीयू नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा, भाजपा नेता और श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद, बिहार सरकार के परिवहन मंत्री और जेडीयू नेता संतोष कुमार निराला, ग्रामीण कार्य मंत्री और जेडीयू नेता शैलेश कुमार, बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह और राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल के नाम शामिल हैं।
बुधवार को बिहार के पहले चरण के चुनाव में 71 सीटों पर मतदान होना है। भाजपा नेता और कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार गया से चुनावी मैदान में हैं। यहां उनके सामने कांग्रेस के अखौरी ओंकारनाथ मैदान में हैं। इस सीट पर आरएलएसपी और पप्पू यादव की पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों को उतारा है। भभुआ जिले के चैनपुर सीट से बिहार सरकार के खनन मंत्री और भाजपा विधायक बृजकिशोर बिंद चुनाव मैदान में हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश कुमार सिंह से है।
जहानाबाद में नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के सामने महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी सुदय यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से लोक जनशक्ति पार्टी की इंदु कश्यप चुनावी मैदान में हैं। बिहार की जमालपुर सीट से जेडीयू नेता और ग्रामीण मंत्री शैलेश कुमार मैदान में हैं। दिनारा सीट से नीतीश कुमार के मंत्री जय कुमार सिंह मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला राजद के विजय मंडल समेत भाजपा के बागी नेताओं से है।
बक्सर की राजपुर सीट से नीतीश कुमार सरकार में परिवहन मंत्री और जेडीयू नेता संतोष कुमार निराला मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के विश्वनाथ राम से है। बांका सीट से बिहार सरकार के मंत्री रामनारायण मंडल चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला राजद के जावेद इकबाल अंसारी और रालोसपा के कौशल सिंह से है। बिहार के लखीसराय सीट से भाजपा विधायक और मंत्री विजय कुमार सिन्हा चुनावी मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के अमरीश कुमार से है।
 

Related Posts