YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

असंतुष्ट तृणमूल नेता और बंगाल के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी को भाजपा ने दिया न्यौता 

असंतुष्ट तृणमूल नेता और बंगाल के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी को भाजपा ने दिया न्यौता 

कोलकाता । नेतृत्व से क्षुब्ध चल रहे  तृणमूल  नेता व बंगाल के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी को भाजपा ने शामिल होने का न्यौता दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर कोई भी राजनीतिज्ञ भाजपा में आना चाहतेे हैंं तो उनके लिए हर समय दरवाजे खुले हैं। घोष से जब  शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा ने अपने दरवाजे शुभेंदु अधिकारी के लिए और बड़े करके रखे हैं। शुभेंदु अधिकारी पार्टी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज चल रहे हैं।
इसकी वजह यह है कि ममता ने अन्य नेताओं की तुलना में अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को अधिक अहमियत दे रही हैं और अघोषित रूप से उन्हें अपना उत्तराधिकारी बना चुकी हैं। तृणमूल के बाकी नेताओं ने तो इसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर स्वीकार कर लिया है, लेकिन शुभेंदु जैसे कद्दावर इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। हालांकि, खुल कर कभी भी शुभेंदु ने पार्टी प्रमुख के खिलाफ कुछ नहीं कहा है, लेकिन तृणमूल के अंदर वह लगातार निशाने पर रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सौमित्र खांं ने भी शुभेंदु अधिकारी को भाजपा में शामिल होने का न्योता दिया है। अधिकारी ने एक दिन पहले दावा किया था कि उनकी पार्टी के सहयोगी उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि तृणमूल में निष्ठावान और कर्मठ लोगों के लिए कोई जगह नहीं है और केवल भाजपा में ही ऐसे लोगों को स्वतंत्र होकर काम करने का अवसर मिलता है। तृणमूल ने भाजपा पर पार्टी को तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि अधिकारी उनकी पूंजी हैं।
 

Related Posts