YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

 शोधकर्ता ने खोजी मकड़ी की दुर्लभ प्रजाति, लांस नायक वानी के नाम पर किया नामकरण

 शोधकर्ता ने खोजी मकड़ी की दुर्लभ प्रजाति, लांस नायक वानी के नाम पर किया नामकरण

अहमदाबाद । गुजरात इकोलॉजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (गीर) फाउंडेशन के एक रिसर्चर ध्रुव प्रजापति ने मकड़ी की एक प्रजाति की खोज की है। उन्होंने इसका नामकरण कश्मीरी लांस नायक नजीर अहमद वानी के नाम पर किया है। शहीद भारतीय सैनिक को 2019 में मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। ध्रुव प्रजापति (28) ने गुजरात समेत भारत के अलग-अलग इलाकों से मकड़ियों की 12 प्रजातियां खोज चुके हैं। अब उन्होंने अपनी 13वीं नई प्रजातियों की खोज करते हुए उसका नाम 'यूरोब्लस नाज़िरवानी’ रखा है। इससे पहले ध्रुव प्रजापति ने अपनी खोजों को पूर्व भारतीय राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और सचिन तेंदुलकर का नाम भी दिया है। 
ध्रुव प्रजापति का कहना है कि इस खोज को भारत के नायक लांस नायक नजीर अहमद वानी का नाम देकर उनको श्रद्धांजलि दी है। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। प्रजापति ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की कुलगाम तहसील के अश्मूजी गांव के रहने वाले नज़ीर एक समय खुद आतंकवादी थे। हाथों में बंदूक थामकर वह जाने किस-किससे किस-किस चीज़ का बदला लेने निकले थे। पर कुछ समय बाद ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया और वह आतंकवाद की राह छोड़कर सेना में भर्ती हो गए। प्रजापति ने कहा कि लोग हिजबुल मुजाहिदीन के मृत कमांडर बुरहान वानी को ही याद करते हैं, लेकिन कुछ ही देशवासी नजीर और उनकी सेवा और बलिदान के बारे में जानते हैं। 
 

Related Posts