YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

घाटी में अलगाववादियों की ताकत बढ़ने गुपकार समझौते में शामिल हुई कांग्रेस  : स्वतंत्र देव सिंह 

घाटी में अलगाववादियों की ताकत बढ़ने गुपकार समझौते में शामिल हुई कांग्रेस  : स्वतंत्र देव सिंह 

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधाकर कहा कि अब कांग्रेस शांति की ओर लौट रहे जम्मू-कश्मीर को अशांत कर और अलगाववादियों के हौसलों को बढ़ाने के लिए गुपकार समझौते में शामिल हुई है। शनिवार को स्वतंत्र देव पार्टी के राज्य मुख्यालय पर लखनऊ खण्ड शिक्षक स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल देश की एकता व अखण्डता और सामाजिक ताने बाने में आग लगाने की साजिश में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम सब ने देखा था कि प्रदेश में उपचुनाव से पहले किस तरह विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा भड़काने का कुचक्र रचा था, लेकिन योगी सरकार की दक्षता से उनके मंसूबे सफल नहीं हो सके। जनता ने भी उपचुनावों में इन्हें नकार दिया। 
इसके बावजूद अब कांग्रेस शांति की ओर लौट रहे जम्मू.कश्मीर को अशांत कर और अलगाववादियों के हौसलों को बढ़ाने के लिए गुपकार समझौते का अंग बनी हुई है। जिस चीन और पाकिस्तान के खिलाफ हमारे जवान लड़ रहे हैं और पूरा देश उन जवानों के पीछे खड़ा है। कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दल धारा 370 खत्म करने के लिए चीन और पाकिस्तान की मदद लेने की बात कर रहे हैं। वोट हित के लिए देश हित को दांव पर लगाने वाली इन पार्टियों का चेहरा जनता के बीच जाकर बेनकाब करने का काम कार्यकर्ता करें।"
 

Related Posts