YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 सी.एम.एस. छात्रा को भारत सरकार द्वारा चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप 

 सी.एम.एस. छात्रा को भारत सरकार द्वारा चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप 

लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की मेधावी छात्रा इर्तिका इरफान को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार लाख रूपये की स्काॅलरशिप प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रा को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की इस मेधावी छात्रा ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2020 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। 
 

Related Posts