YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सोमवार को, भारत में नहीं दिखेगा

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सोमवार को, भारत में नहीं दिखेगा

नई दिल्ली । वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण सोमवार को होगा। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं है। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका में ही दिखाई देगा। इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी। यह साल का चौथा सूर्य ग्रहण भी है। ऐसा कई सौ वर्षों में एक बार होता है।
जानकारी के अनुसार, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम 7:03 बजे से रात 12:23 बजे तक रहेगा। इस दौरान 2 मिनट 10 सेकंड के लिए अंधेरा छा जाएगा। इस समय के मध्य में ही यह पूर्ण वलयाकार स्थिति में होगा। हालांकि, दक्षिण अमेरिका में चिली और अर्जेंटीना के कुछ हिस्सों से सबसे अच्छा दिखाई देगा। दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका और अंटार्कटिका में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि उस समय यहां शाम हो जाती है। अगले साल जून में होने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण वलयाकार होगा।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लोगों को कहीं भी सूर्यग्रहण देखने के लिए एक लाइव लिंक प्रदान देने का फैसला किया है। नासा के अनुसार, एक साल में अधिकांशत: दो ही सूर्य ग्रहण होते हैं। एक साल में सर्वाधिक सूर्य ग्रहण 1935 में देखे गए थे। एक जानकारी के अनुसार, एक वर्ष में दो से अधिक सूर्य ग्रहण 2206 में दिखाई देंगे।
 

Related Posts