YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, दिल्ली में बढ़ी सर्दी

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, दिल्ली में बढ़ी सर्दी

नई दिल्ली । पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिल्ली से सटे हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर मंगलवार को और तेज हो गई। जबकि राजस्थान में तेज और ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई। कश्मीर में हल्की बर्फबारी से पर्यटकों में उत्साह देखा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जगह जगह हिमपात हुआ।
- दिल्ली में तापमान गिरा
दिल्ली भी मंगलवार को शीतलहर से ठिठुरती रही और यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी दिल्ली का औसत तापमान बताने वाली सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार रात न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। आया नगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.6 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 

Related Posts