YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 भाजपा आज 13,000 करोड़ रु के लिए चलाएगी जनजागरण अभियान

 भाजपा आज 13,000 करोड़ रु के लिए चलाएगी जनजागरण अभियान

नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि केजरीवाल सरकार से नगर निगम का बकाया 13,000 करोड़ रुपए की मांग के लिए गुरुवार को प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश पदाधिकारियों और विधायकों के साथ दिल्ली के 10 प्रमुख स्थानों पर जनजागरण अभियान चलाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली जिले के खानपुर में युवा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करेंगे। जनजागरण अभियान कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़ हैं। 
नवीन कुमार ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी करोल बाग जिला में धौला कुआं, प्रदेश उपाध्यक्ष बरखा सिंह नई दिल्ली जिला में वसंत कुंज, प्रदेश भाजपा पूर्व अध्यक्ष व विधायक विजेंद्र गुप्ता पश्चिमी दिल्ली जिला के राजा गार्डन, विधायक अनिल वाजपेई मयूर विहार जिला में आईटीओ सेल्स टैक्स ऑफिस के सामने, विधायक जितेंद्र महाजन चांदनी चौक जिला में आईएसबीटी, विधायक अजय महावर महरौली जिला में एम्स के बाहर, विधायक मोहन सिंह बिष्ट उत्तर पूर्व जिला में वजीराबाद, विधायक ओम प्रकाश शर्मा नवीन शाहदरा जिला में झिलमिल, विधायक अभय वर्मा शाहदरा जिला में वी3एस मॉल के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे और पोस्टर, बैनर, प्लेकार्ड के माध्यम से निगम का बकाया फंड की मांग करेंगे।
 

Related Posts