YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

शिमला से कम दिल्ली का पारा

शिमला से कम दिल्ली का पारा

नई दिल्ली । कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की फुहारों ने राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। हालांकि, इस ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और इसके आसपास के मैदानी इलाकों में रविवार यानी 3 जनवरी तक असर दिखेगा। 3 से 6 जनवरी के बीच हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की भी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो मौसम की करवट से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरपश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 और 4 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दक्षिण-पूर्वी हवाओं की वजह से अगले 4-5 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में अगल 48 घंटे काफी सितम ढा सकते हैं क्योंकि यहां शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की आशंका है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी अगल 24 घंटे तक ठंडी हवाएं चलेंगी। हरियाणा में कड़ाके की ठंड तथा घने कोहरे के चलते नारनौल शून्य दशमलव दो डिग्री, हिसार एक डिग्री, रोहतक दो डिग्री, अमृतसर दो डिग्री, फरीदकोट शून्य के आसपास और बठिंडा का पारा एक डिग्री रहा। नारनौल, सिरसा और रोहतक को छोड़कर शेष समूचे पश्चिमोत्तर में घना कोहरा छाया रहा जिससे हवाई उड़ानें प्रभावित रहीं। चंडीगढ़ में भीषण ठंड तथा घने कोहरे से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक भी उड़ान नहीं छूटी और न आई जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लंबी दूरी तथा कम दूरी की ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। इसके अलावा सुबह तक सड़क यातायात रेंगता नजर आया। दोपहर बाद हल्की धूप निकली जिसने ठंड से मामूली सी राहत दी। दिल्ली का पारा शिमला से कम रहा और चंडीगढ़ के बराबर रहा। शिमला में छह डिग्री, अंबाला चार डिग्री, करनाल तीन डिग्री, भिवानी तीन डिग्री, लुधियाना चार डिग्री, पटियाला चार डिग्री, गुरदासपुर, हलवारा तीन डिग्री, आदमपुर तीन डिग्री, दिल्ली एक डिग्री, श्रीनगर शून्य से कम छह डिग्री, जम्मू चार डिग्री रहा।
 

Related Posts