YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 अभिनेता मनोज तिवारी के यहां दूसरी बार गूंजी किलकारी, बेटी जिया के कहने पर की थी दूसरी शादी

 अभिनेता मनोज तिवारी के यहां दूसरी बार गूंजी किलकारी, बेटी जिया के कहने पर की थी दूसरी शादी

मुंबई । अभिनेता से राजनेता बने भोजपुरी फिल्मों के मशहूर गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर हाल ही में दूसरी बार किलकारी गूंजी है। मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। साल 2012 में पहली पत्नी रानी से तलाक होने के 8 साल बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। दोबारा से घर बसाने के लिए वह बिल्कुल तैयार नहीं थे, लेकिन उनकी बड़ी बेटी जिया ने उन्हें दोबारा शादी करने के लिए राजी किया। मनोज तिवारी अब अपनी बड़ी बेटी से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी शादी और पहली पत्नी के साथ अपने रिश्तों को लेकर बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि रानी के साथ मेरे रिश्तों को खत्म हुए करीब 10 साल हो गए हैं, लेकिन अब भी हमारे रिश्ते सौहार्दपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि मैं जिया (रानी-मनोज की बेटी) के साथ संपर्क में रहता हूं, वह रानी के साथ मुंबई में ही रहती है। इस दौरान उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी सुरभि के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सुरभि और मैंने लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में शादी की। वह मेरे प्रशासनिक काम को देखती थीं। दरअसल, वह एक गायिका हैं और उन्होंने मेरे साथ एक संगीत वीडियो में गाना गाया है। मनोज तिवारी ने इस बातचीत में आगे कहा कि मेरी बेटी जिया ने सुरभि के साथ रिश्ते को लेकर जिद की और कहा कि हम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिया और सुरभि एक दूसरे के साथ काफी सहज हैं।
मनोज तिवारी ने बताया कि जिया अपने मामा के साथ दिल्ली आने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है, हम एक-दूसरे के साथ बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने बताया कि मैं बहुत तनाव में था जब मैं 2010 में रानी से उसके आग्रह पर अलग हो गया। जिन्दगी तब कुछ अजीब सी हो गई थी। क्या नए बच्चे की खरीदारी शुरू हो गई है? इस पर मनोज ने कहा कि जिया और सुरभि ने पहले ही काफी कुछ कर लिया था। मनोज तिवारी से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी बेटी का नाम सोचा है। इस पर उन्होंने कहा कि मेरी बेटी जिया ने ये हक मुझसे छीन लिया है। दिल्ली आने के बाद वह बेटी का नाम रखेगी। आपको बता दें कि रानी और जिया एक साथ मुंबई में हंसमुख परिसर में रहते हैं, जहां राजकुमार राव, विक्की कौशल, कश्मीरा शाह, प्राची देसाई और बॉलीवुड और टेलीविजन उद्योग के कई अन्य लोग भी रहते हैं। मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने रानी और जिया को ये फ्लैट दे दिया है।
 

Related Posts