YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

निगम के बकाया फंड की मांग के लिए भाजपा आज करेगी जन जागरण अभियान

निगम के बकाया फंड की मांग के लिए भाजपा आज करेगी जन जागरण अभियान

नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि नगर निगम का बकाया 13,000 करोड़ की मांग को लेकर रविवार को भाजपा जन जागरण अभियान चलाएगी। सभी बूथ के लगभग तीन लाख कार्यकर्ता अपने घरों के आगे पोस्टर बैनर लेकर जन जागरण अभियान चलाएंगे और लगभग 50 लाख लोगों के बीच पत्रक वितरित करेंगे जिसमें 13,000 करोड़ रुपए से संबंधित जानकारी होगी। प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता अपने निवास स्थान पटेल नगर, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी मोलड़बंद, सांसद अपने संसदीय क्षेत्र, सभी प्रदेश पदाधिकारी अपने निवास स्थान पर बूथ कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहेंगे और जन जागरण अभियान चलाएंगे। केजरीवाल सरकार द्वारा निगम का फंड रोके जाने के कारण दिल्ली के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं वासियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं पर भी असर पड़ रहा है। दिल्ली वासियों के हक के लिए कल भाजपा कार्यकर्ता उनकी आवाज बनकर पूरी दिल्ली में जन जागरण अभियान चलाएंगे और मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा निगम के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार की पोल खोलेंगे।
 

Related Posts