YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

गर्मी आंखों के लिए पैदा कर रही परेशानी -आंखों का पानी भी सूखने लगा

गर्मी आंखों के लिए पैदा कर रही परेशानी  -आंखों का पानी भी सूखने लगा

ज्यादा गर्मी के कारण आंखें भी प्रभावित होने लगी है। गर्मी के कारण आंखों की नमी जल्दी सूख जा रही है, बढ़ती गर्मी आंखों के लिए परेशानी पैदा कर रही है। डॉक्टरों का मानना है कि इन दिनों जैसे-जैसे तापमान चढ़ता जा रहा है लोगों की आंखों का पानी भी सूखने लगा है। अधिकतर लोग आंखों में जलन, चुभन और खुजली से परेशान हैं। इस भीषण गर्मी में सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में रोज ड्राई आई और एलर्जी के मरीज पहुंच रहे हैं। इस बारे में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मियों में आंख में आंसू बनने कम हो जाते हैं। आंसू की परत आंखों पर ठहरती नहीं है। इसके चलते आंखों में ऐसा महसूस होता है जैसे रेत गिर गया हो। कई बार आंखें भारी भी लगती हैं। जो लोग कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल पर अधिक समय बिताते हैं या कॉन्टैक्ट लैंस की ठीक से सफाई नहीं करते, उन्हें ड्राई आई की समस्या हो जाती है।इन दिनों हवा में फैलने वाले पराग के कणों की वजह से भी आंखों में एलर्जी हो रही है। इसमें आंखों का लाल होना, खुजली होना जैसी दिक्कत आती है। इसके और भी कारण हैं। कई बार बच्चे गंदे हाथों से आंख छू लेते हैं। हाइजीन का ध्यान नहीं देते। खुजली होने पर बार-बार आंख मसलने लगते हैं। इससे एलर्जी और बढ़ती है। आंखों में एलर्जी घर में पालतू जानवरों को छूने, कारपेट पर जमी धूल, मौसम में बदलाव की वजह से भी हो सकती है। नेत्र रोग विशेषज्ञ के मुताबिक जरूरी नहीं कि गर्मी से ही ड्राई आई की समस्या हो। अन्य कारणों से भी यह दिक्कत हो सकती है। ऐसे में लोगों को खुद कोई ड्रॉप खरीद कर इस्तेमाल करने के बजाए डॉक्टर के परामर्श के बाद ही दवा लेनी चाहिए। 

Related Posts