YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

मांझी ने कैबिनेट विस्तार में मांगा मंत्री पद और एमएलसी सीट  -हम के अध्यक्ष ने की नीतीश कुमार पर दबाव बनाने की शुरुआत 

मांझी ने कैबिनेट विस्तार में मांगा मंत्री पद और एमएलसी सीट  -हम के अध्यक्ष ने की नीतीश कुमार पर दबाव बनाने की शुरुआत 

पटना बिहार में 14 जनवरी के बाद कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बनाने की शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार में उनकी पार्टी को एक और मंत्री पद मिले। उन्होंने एक एमएलसी सीट पर भी पार्टी का दावा ठोक दिया।
मांझी ने कहा कि वह किसी पार्टी कार्यकर्ताओं को विधान परिषद का सदस्य बनाएंगे। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को 125 सीटें मिली थी जिसमें जीतन राम मांझी की पार्टी हम को भी 4 सीटें मिली। एनडीए की जीत बहुत बड़ी नहीं थी। ऐसे में मांझी की पार्टी हम उसके लिए उपयोगी है। इसी को देखते हुए जीतन राम मांझी ने बिहार सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार विधान परिषद की 2 सीटों पर 28 जनवरी को चुनाव होना है। हालांकि दोनों सीट बीजेपी के खाते में रही हैं। ऐसे में ज्यादा संभावना यही है कि एक बार फिर से दोनों ही सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। 
 

Related Posts