YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

बर्ड फ्लू कई राज्यों में फैला, दिल्ली में संजय झील में मरी मिलीं बत्तखें 

बर्ड फ्लू कई राज्यों में फैला, दिल्ली में संजय झील में मरी मिलीं बत्तखें 

नई दिल्ली । केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तरप्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली और छत्तीसगढ़ में भी पक्षियों के मरने की खबरें हैं, जिनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। दिल्ली में संजय झील से भी बत्तखों की असामान्य मृत्यु की खबरें प्राप्त हुई हैं। परीक्षण के लिए नमूने प्रयोगशाला को भेज दिए गए हैं। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, दापोली, परभणी और बीड जिलों से एआई की पुष्टि के लिए मृत कौओं के नमूने लैब को भेजे गए हैं।
हरियाणा के पंचकुला जिले की दो मुर्गीपालन कंपनियों से लिए गए नमूनों में एवियन इनफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि के बाद, मध्यप्रदेश के शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, आगर, विदिशा में भी केस मिले हैं। उत्तर प्रदेश के जूलॉजिकल पार्क, कानपुर और राजस्थान के प्रतापगढ़ और दौसा जिलों में प्रवासी पक्षियों में एवियन फ्लू के मामले दर्ज किए गए हैं। पशुपालन, डेयरी विभाग ने प्रभावित राज्यों के लिए परामर्श जारी किया है, जिससे बीमारी का प्रसार रोका जा सके। अभी तक सात राज्यों (केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश) में मामलों की पुष्टि हुई है।
छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले में 08 जनवरी 2021 की रात और 09 जनवरी 2021 की सुबह मुर्गियों और जंगली पक्षियों की असामान्य मृत्यु की खबरें आई हैं। राज्य ने आपात स्थिति के लिए आरआरटी दलों का गठन कर दिया है और प्रयोगशाला को नमूने भी भेज दिए हैं।
 

Related Posts