YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हरियाणा में एक महीने में 4 लाख मुर्गियों की मौत, सरकार अलर्ट पर

 हरियाणा में एक महीने में 4 लाख मुर्गियों की मौत, सरकार अलर्ट पर

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार के पशुपालन और डेयरी मत्स्य पालन मंत्री जेपी दलाल ने प्रदेश में एक महीने के अंदर चार लाख मुर्गियों की मौत होने की पु‎ष्टि की। उन्होंने कहा कि मुर्गियों के नमूने लेकर जालंधर भेजे गए हैं। इसके साथ विभिन्न पोल्ट्री फार्मों के नमूनों को भोपाल भेजा गया है। इनमें से दो के नमूने एच5एन8 के लिए पॉजिटिव मिले हैं। बर्ड फ्लू की दहशत से सरकार की ओर से अहतियातन प्रबंध करने शुरू कर दिए गए है। भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में भी सरकार की ओर से सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए है, यहां करीब चार लाख मुर्गियों की मौत हो जाने के बाद राज्य सरकार और पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने लोगों को पॉल्ट्री या पॉल्ट्री उत्पाद (चिकन) अच्छी तरह पका कर खाने की सलाह दी है। बड़े पैमाने पर हो रही मुर्गियों की मौत से प्रदेश के पॉल्टी उद्योग को भी झटका लगा है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया ‎कि राज्य के पंचकूला जिले के बरवाला क्षेत्र में गड़ी कुटाह और जलोली गांवों के पास लगभग 20 पॉल्ट्री फार्मों में बीते कुछ दिनों में चार लाख से अधिक मुर्गियों की मौत हुई है। इन मौतों का पता लगाने के लिए पॉल्ट्री फार्मों से नमूने एकत्र कर क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला जालंधर भेजे गए है। बता दें ‎कि , पंचकूला जिले में पॉल्ट्री फार्मों में मुर्गियों की कुल संख्या 77,87,450 है जिनमें से 4,09,970 की मौत हुई है जो गत महीनों की तुलना में अधिक है। ऐसे में सरकार ने लोगों को पॉल्ट्री उत्पाद कम से कम 70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पकाने के बाद ही खाने की सलाह दी है।
 

Related Posts