YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 आप विधायक सोमनाथ भारती ने यूपी पुलिस को दी धमकी

 आप विधायक सोमनाथ भारती ने यूपी पुलिस को दी धमकी

रायबरेली । पंचायत चुनाव की तैयारियां का जायजा लेने रायबरेली पहुंचे आप विधायक सोमनाथ भारती पर स्याही फेंके जाने के बाद काफी बवाल हो गया। इस बीच पुलिस उन्हें विवादित बयान देने के मामले में गिरफ्तार करने पहुंच गई। खुद की गिरफ्तारी की खबर से आप विधायक तिलमिला उठे और उनकी दरोगा से काफी नोकझोंक हुई। इस बीच आप विधायक ने दरोगा को वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार सुलभ मणि त्रिपाठी ने इसका एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें सोमनाथ भारती पुलिस को वर्दी उतरवाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। सोमनाथ भारती दरोगा से कह रहे हैं हट जाइए, मैंने तुम्हे पहचान लिया है, वर्दी उतरवा दूंगा। जो-जो आज मेरे साथ बदतमीजी कर रहा है सबकी वर्दी उतरवाउंगा। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को रायबरेली में गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन पहले पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर अमेठी पहुंचे पूर्व कानून मंत्री ने विवादित बयान दिया था। विवादित बयान के बाद पुलिस ने उन पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया। आप विधायक के विवादित बयान देने के बाद जगदीशपुर थाने में एफआईआर दर्ज हो गई थी। उन्होंने कहा था कि यूपी के अस्पतालों में कुत्ते के बच्चे पैदा हो रहे हैं। इस बयान के बाद से काफी हंगामा था।  रायबरेली जिले के दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के विधायक सोमनाथ भारती पर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में किसी ने उन पर स्याही फेंक दी। आप विधायक सोमनाथ भारतीय भाजपा कार्यकर्ताओं पर स्याही फेंके जाने का आरोप लगाया है। बताते हें कि आप विधायक के विवादित बयान देने के बाद से नाराज लोगों ने उन पर स्याही फेंकी है। बताते हैं कि दो दिन पर अमेठी रायबरेली के दौरे पर आए आप विधायक सोमनाथ भारती ने कल कहा था कि भाजपा सरकार में गुंडों का राज है। इसी से भाजपा कार्यकर्ता और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता नाराज थे। आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता सोमनाथ भारती रविवार को रायबरेली पहुंचे थे। वह सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रुके। सोमवार को रायबरेली में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात समेत उनके कई कार्यक्रम थे। सुबह भाजपा कार्यकर्ता गेस्ट हाउस पहुंच गए और जैसे ही आप विधायक निकले उन पर स्याही फेंक दी। 
 

Related Posts