YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 'चेन्नई पैटर्न' पर जल्द शुरू होगी मुंबई लोकल

 'चेन्नई पैटर्न' पर जल्द शुरू होगी मुंबई लोकल

मुंबई, । कोरोना महामारी का लहर थमने के बाद, मुंबई लोकल यानि मुंबई की जीवन रेखा, कब शुरू होगी इसकी चर्चा हर कोई कर रहा है। इस बीच खबर है कि जल्द ही मुंबई लोकल शुरू हो सकती है। राज्य सरकार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चेन्नई पैटर्न को लागू करने पर विचार कर रही है। बता दें कि रेल यात्री संघ द्वारा मुंबई लोकल सेवा को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की जा रही है। लेकिन प्रशासन के लिए बड़ा सवाल यह है कि ट्रेनों में भीड़ पर कैसे अंकुश लगाया जाए। लेकिन राज्य सरकार समाधान के रूप में चेन्नई पैटर्न का उपयोग करने पर विचार कर रही है। इसमें महिलाओं को गैर-भीड़ भरे समय में और बाकी यात्रियों को पीक ऑवर्स के दौरान यात्रा करने की अनुमति मिलती है। दरअसल चेन्नई में लोकल रेल सेवाओं के परिचालन की अनुमति दी गई है। इसमें पहले चरण में, अत्यावशयक सेवा से जुड़े यात्रियों को अनुमति दी गयी है। जबकि दूसरे चरण में, महिलाओं को गैर-भीड़ भरे समय में यात्रा करने की अनुमति है और इसके बाद आम लोगों को पीक ऑवर्स में यात्रा करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, मुंबई में कार्यालय समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए लोकल ट्रेनें शुरू होने पर इसमें भीड़ होने की आशंका है जिसके चलते इस बाबत अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।
 

Related Posts