YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

 जनवरी में 10वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट -देश में पहली बार पेट्रोल 100 के पार -राजस्थान के गंगानगर मेंं पेट्रोल की कीमत 101.8रु., भोपाल में 94.18 रु. और मुंबई में 92.86 रु. लीटर हुए दाम

 जनवरी में 10वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट -देश में पहली बार पेट्रोल 100 के पार -राजस्थान के गंगानगर मेंं पेट्रोल की कीमत 101.8रु., भोपाल में 94.18 रु. और मुंबई में 92.86 रु. लीटर हुए दाम

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार फिर बढ़ोतरी हुई। यह इस महीने में दसवीं बार और लगातार दूसरा दिन है जब तेल की कीमतें बढ़ी हैं। राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गई है। गंगानगर में सामान्य पेट्रोल 98.40 रुपए प्रति लीटर और प्रीमियम पेट्रोल 101.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 90 रुपए के पार पहुंच गया है। इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल 92.86 और दिल्ली में 86.30 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जनवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 बार बढ़ोतरी हो चुकी है। आज डीजल और पेट्रोल दोनों में ही 25-25 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके पहले सोमवार को भी डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ी थीं।

जनवरी में अब तक पेट्रोल 2.59 रू. महंगा
इस महीने दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 7 दिसंबर को दिल्ली में पेट्रोल 83.71 रुपए और डीजल 73.87 रुपए/लीटर पर बिक रहा था। इसके बाद 29 दिनों तक इनके दाम नहीं बढ़े। 6 जनवरी को इस महीने पहली बार इनके दाम बढ़ाए गए थे।

टैक्स के बाद पेट्रोल हो जाता है 3 गुना महंगा
इसको समझने के लिए पहले ये समझना जरूरी है कि कच्चे तेल से पेट्रोल-डीजल पंप तक कैसे पहुंचता है। पहले कच्चा तेल बाहर से आता है। वो रिफायनरी में जाता है, जहां से पेट्रोल और डीजल निकाला जाता है। इसके बाद ये तेल कंपनियों के पास जाता है। तेल कंपनियां अपना मुनाफा बनाती हैं और पेट्रोल पंप तक पहुंचाती हैं। पेट्रोल पंप पर आने के बाद पेट्रोल पंप का मालिक अपना कमीशन जोड़ता है। ये कमीशन तेल कंपनियां ही तय करती हैं। उसके बाद केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से जो टैक्स तय होता है, वो जोड़ा जाता है। उसके बाद सारा कमीशन, टैक्स जोडऩे के बाद पेट्रोल और डीजल हम तक आता है।
 

Related Posts