YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

मूंगे की माला से बढ़ती है सुख समृद्धि

मूंगे की माला से बढ़ती है सुख समृद्धि

मूंगा सुख समृद्धि का प्रतीक होता है। मूंगे की माला पहनने से सुख समृद्धि बढ़ती है पर इसको धारण करने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं।  मूंगे की माला का महत्व।
मूंगा सुख समृद्धि का प्रतीक होता है। इसी प्रकार मूंगे की माला पहनने से गणपति जी, भगवान श्री राम और हनुमान जी की कृपा मिलती है। मूंगे की माला पहनने से सुख समृद्धि बढ़ती है, धन आता है। सेहत ठीक रहती है और बीमारी से मुक्ति मिलती है। रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है और नकारात्मक या अशुभ शक्तियां परेशान नहीं करती हैं। मूंगे की माला से जाप भी किया जा सकता है।
किसे पहननी चाहिये 
अगर याद्दाश्त कमज़ोर हो, पढ़ाई में बच्चे कमज़ोर हो, बच्चे कहना ना मानते हो, कुंडली में बुद्धि का ग्रह बुध कमज़ोर हो, ज्ञान का ग्रह गुरु कमज़ोर हो तो मूंगे की माला पहननी चाहिए। मूंगे माला पहनने से मंगल बलवान होते हैं लेकिन माला धारण करने से पहले इस माला की हनुमान मंदिर में पूजा जरूर करा लें।  
आत्मविश्वास को बढ़ाती है-
मूंगे की माला से हनुमान जी और श्री राम के मन्त्रों का जाप कर सकते हैं।  
अगर सुहागिन स्त्री मूंगे की माला पहने तो उनके पति की सेहत ठीक रहती है।  
उनका हर संकट दूर होता है और हनुमान जी हर समय पूरे परिवार की रक्षा करते हैं।  
कब पहनें-  
इसे मंगलवार को धारण करना चाहिए।
धारण करने से पहले हनुमान  जी, शिव जी और श्री राम जी की पूजा करनी चाहिए। 
मूंगे की माला पहनने से नजर नहीं लगती और सभी प्रकार के सुख की प्राप्ति होती है।  
इसे गंगाजल से धोकर, धूप दीप दिखाकर पहनें।  

Related Posts